Aryan Khan Photos: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आजकल लाइमलाइट में छाए हुए हैं। स्टार किड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आर्यन अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान ने अब तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है लेकिन फिर भी उनकी तगड़ी फैन फोलोविंग है।

https://www.instagram.com/p/Cicb1Clpw_L/

आर्यन खान ने शेयर की तस्वीर

हाल ही में आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्चर्स शेयर की है। स्टार किड के लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि आर्यन खान इन तस्वीरों में हूबहू अपने पिता शाहरुख खान की तरह लग रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार किड ने हाल ही में किसी एड फिल्म की शूटिंग की है। जिसकी यह झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

शाहरुख खान ने लुटाया प्यार

बेटे की इन पिक्चर्स पर किंग खान ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘सच में अच्छा लग रहा है !!… और जैसा कि कहते हैं, कि जो बाप में खामोश है… बेटे में बोलती है। वैसे वो ग्रे टी-शर्ट मेरी है!!! शाहरुख खान का यह कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आर्यन की इन पिक्चर्स पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही सुपरस्टार ने ट्विटर ने पर भी बेटे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, ‘मुझ पर गया है।’

इन फिल्मों में आएंगे नजर

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार करीब चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में सुपरस्टार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में एक्टर ने कैमियो किया था। एक्टर ने महज चंद मिनट के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ