Welcome 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर तबाही मचा रही है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म भी कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. यह फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म को हिट कराने और कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने धुरंधर 2 जैसा प्लान बनाया था. दरअसल, फिल्म को रिलीज करने से पहले इस मूवी का भी पेड प्रीव्यू रखा था. जैसे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के लिए रखा गया था. ‘वेलकम 3’ के मेकर्स का यह प्लान सफल हुआ और फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये छापे थे.
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ, रोमांस और थ्रिल…, जुलाई में Netflix पर आ रही हैं 9 दमदार सीरीज, देखें लिस्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 15. 25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 20 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन (रविवार) 24.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी को आज चार दिन हो चुके हैं, फिल्म ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 6.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने चार दिनों में 70.69 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस फिल्म में 4 या 5 कलाकार नहीं बल्कि 30 से ज्यादा स्टार्स मौजूद है.
‘वेलकम टू द जंगल’ की कैसी है कहानी?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी की बात करें, तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक बड़ा बिजनेस मैन अपने काले धन को वाइट करने के लिए एक फिल्म बनाने का प्लान बनाता है. लेकिन वह नहीं चाहता है कि यह मूवी हिट साबित हो. यह बिजनेस मैन 2000 करोड़ रुपये की फिल्म बनाना शुरू करता है. इसके लिए वो एक डायरेक्टर को खोजता है. फिल्म में डायरेक्टर का किरदार परेश रावल और राजपाल यादव ने निभाया है. फिल्म के लिए दोनों डायरेक्टर अक्षय कुमार सहित कई कलाकार को साथ लेकर आते हैं. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार मौजूद है.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
24 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
28 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
30 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines