हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Welcome To The Jungle ने पहले ही दिन 'कॉकटेल 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कब्जा कर लिया है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘कॉकटेल 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. वहीं अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी ‘वेलकम टू द जंगल’ की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ‘कॉकटेल 2’ को छोड़ा पीछे

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दोनों आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 18.75 करोड़ रहा. जबकि शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 13.50 करोड़ की कमाई की थी. आंकड़ों के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ‘कॉकटेल 2’ की ओपनिंग कमाई से 5.25 करोड़ आगे है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle के आगे चट्टान की तरह टिकी Cocktail 2, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ की वर्ल्डवाइड कमाई

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के पहले दिन के शोज 10,892 रहे. वहीं फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 26% रही. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन 29 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, जॉनी लिवर, परेश रावल, राजपाल यादव और जाकिर हुसैन लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome 4 में लौटेगी उदय-मजनू भाई की जोड़ी? अक्षय कुमार ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 8 दिनों में 74.75 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89.17 करोड़ रहा. 8 दिनों में फिल्म ने अब तक 114.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola