बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी और सुनील शेट्टी जैसे कई कलाकार मौजूद है. फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आए हैं. इस मूवी ने मात्र दो दिनों में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. यह मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.
यह भी पढ़ें: Raakh से 10 गुना ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन कितने कितने का किया कलेक्शन?
फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15. 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वेलकम 3 ने दूसरे दिन 20.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म को दर्शक के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स का भरपूर साथ मिल रहा है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 28 जून 2026 को तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Shraddha Kapoor की ‘Eetha’, विठाबाई के परिवार ने जताई नाराजगी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीन दिनों में कितने का कारोबार किया?
आपको बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीन दिनों में 63.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी मंडे टेस्ट में पास हो पाती है कि नहीं. फिल्म ‘वेलकम 3’ का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. इस मूवी में एक भोजपुरी गाना भी शामिल किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से ज्यादा बड़े स्टार्स नजर आए हैं. इस लिस्ट में परेश रावल, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस, फरीदा जलाल, तुषार कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए रवीना टंडन और अक्षय कुमार 20 साल बाद एक साथ नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: 56 की उम्र में सुनीता आहूजा करेंगी एक्टिंग डेब्यू, बेटे Yashvardhan के साथ आएंगी नजर
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
38 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines