Vivek Oberoi Adopted Daughter Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर एक्टर की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. सहारा शाह ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है. वहीं इस दौरान सहारा के साथ उनके पिता एक्टर विवेक ओबेरॉय भी उनके साथ दिखाई दिए. सहारा को पहली फिल्म साइन करते हुए देख विवेक ओबेरॉय भी इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर पिता और बेटी का ये भावुक पल काफी वायरल हो रहा है. बता दें सहारा शाह की कहानी और भी इमोशनल कर देने वाली है.
सहारा शाह ने कैंसर को दी मात
दरअसल सहारा शाह जानलेवा बीमारी कैंसर को मात देकर फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं. सहारा जब ढाई साल की थीं, तब वो कैंसर से जूझ रही थीं. जैसे ही विवेक ओबेरॉय को इसका पता चला तो उन्होंने सहारा को गोद ले लिया और सहारा के इलाज से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाया. वहीं सहारा शाह अब 22 साल की हो गई हैं और वो जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं. वहीं सहारा ने एविएशन की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है और अब वो फिल्मों की दुनिया में भी एंट्री करने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘बिग बॉस 20’ फेम गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु? जो ‘राइज एंड फॉल 2’ में आएंगी नजर
पहली फिल्म की साइन
मुंबई में आयोजित हुए CRPA कैंसर इवेंट के दौरान विवेक ओबेरॉय और सहारा शाह भी मौजूद हुए. इस दौरान सहारा शाह ने बताया कि वो अपने पिता विवेक ओबेरॉय के नक्शेकदम पर चलने वाली हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म भी साइन कर ली है, जो एक नेपाली फिल्म है. सहारा की ये बात सुनकर विवेक ओबेरॉय भी इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भर आईं. वहीं बता दें ये फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है. सहारा विवेक ओबेरॉय को ‘दादा’ कहकर बुलाती हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘दादा आप हमेशा मेरे साथ रहे और आपने कभी भी मुझे पिता की कमी महसूस नहीं होने दी. आपके लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है.’
यह भी पढ़ें: The Paradise को क्यों मिला A सर्टिफिकेट? एक्टर नानी ने खुद किया रिवील; जानें कब रिलीज होगी फिल्म
विवेक ओबेरॉय के कितने बच्चे हैं?
बता दें विवेक ओबेरॉय के 2 बच्चे हैं. बेटा विवान वीर ओबेरॉय 13 साल का है और बेटी अमेया निर्वाण ओबेरॉय 11 साल की है. वहीं 1200 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक विवेक ओबेरॉय पिछले कईं सालों से कैंसर से जूझ रहे बच्चों का इलाज करा रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने सहारा शाह को भी गोद लिया और उसका इलाज भी कराया. सहारा शाह को विवेक ओबेरॉय अपनी बेटी की तरह ही रखते हैं. अब अपने पिता की तरह ही सहारा शाह भी फिल्मों में ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाती नजर आएंगी.
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines