विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है, तो वहीं पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी जमकर देखी जा रही है. दोनों फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है. ऐसे में अब फैंस यह सर्च कर रहे है कि किस स्टार की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.
मिर्जापुर द मूवी की बात करें, तो यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अहम किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया है, तो वहीं इस फिल्म को गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और पुनीत कृष्णा मूवी की कहानी को लिखा है.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने 2026 की इन 17 फिल्मों को छोड़ा पीछे, 2 करोड़ की मूवी ने वर्ल्डवाइड कमा डाले 300 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितने का किया कारोबार
आपको बता दें कि यह फिल्म मिर्जापुर सीरीज पर आधारित है, जिसे ओटीटी पर जमकर देखा गया था. इस सीरीज का दर्शकों द्वारा काफी प्यार और सपोर्ट मिला था. मिर्जापुर सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हुए हैं, जिसे आज भी दर्शक देखना काफी ज्यादा पसंद करते है. अगर आपने भी अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. हालांकि, अब इस सीरीज पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी अच्छा कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वही मूवी में दूसरे दिन 32.00 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था.
फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और यह मूवी शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 14वें दिन यानी 17 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने 14 दिनों में 203.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया था. हिंदी और तेलुगु. फिल्म ने हिंदी में 202.15 करोड़ और तेलुगु में महज 1.05 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh जल्द करेगी 250 करोड़ क्लब में एंट्री, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?
हनुमान अंश ने कितने का किया कलेक्शन
वहीं विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म हनुमान अंश की बात करें, तो यह मूवी 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत हुई थी. हालांकि, बाद में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ी थी. इस फिल्म ने ओपनिंग में महज 10 लाख रुपये ही छाप पाई थी. हालांकि, अब इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन बीत गए हैं. लेकिन फिल्म की कमाई में असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इस मूवी ने अब तक बॉक्स पर 243.38 करोड़ का बिजनेस किया है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
14 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
15 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
20 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
21 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
22 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines