हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या 100 करोड़ में हुई 'हनुमान अंश' की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताई सच्चाई

‘हनुमान अंश’ फिल्म ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है. इस फिल्म को रिलीज हुए 48 दिन हो चुके हैं. लेकिन यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसी बीच खबर आ रही हैं कि मूवी की ओटीटी डील हो गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
क्या 100 करोड़ में हुई 'हनुमान अंश' की OTT डील? (PIC- Times Music, Youtube)

हनुमान अंश फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को नीम करोली बाबा के जीवन पर बनाया गया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस मूवी को बनाने में करीब 1.75 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक खर्च किया गया है. वहीं यह मूवी कमाई के मामले में भी सबको पीछे छोड़ती जा रही है. इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 287.93 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 340.04 करोड़ का बिजनेस किया था.

हालांकि, अब हनुमान अंश मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है. खबरें यह आ रही है कि इस मूवी की ओटीटी डील 100 करोड़ रुपये में तय हुई है, जिसके बाद मूवी को लेकर माहौल काफी गर्मा गया है. लेकिन अब इन सभी खबरों में पर मूवी की एक प्रोड्यूसर रागिनी सोना चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर क्या कुछ कहा है ?

यह भी पढ़ें: ‘हुनुमान अंश’ के डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़? बिना फीस के बनाई थी फिल्म

विज्ञापन

क्या 100 करोड़ रुपये में हुई हनुमान अंश की OTT डील

दरअसल, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर दस्तक देती है. यही कारण की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का दर्शक ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, खबर आ रही थी कि इस मूवी की ओटीटी डील फाइनल हो गई है. लेकिन मूवी की प्रोड्यूसर ने इसे साफ इंकार कर दिया है.

स्क्रीन से बात करते हुए साफ कहा की हमे फिल्मों के लिए ऑफर मिल रहे हैं कि लेकिन 100 करोड़ रुपये का ऑफर निश्चित तौर पर नहीं है. उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द ही मूवी की ओटीटी डील का ऐलान करेंगे. लेकिन यह अभी तुरंत नहीं होने वाला है. प्रोड्यूसर ने कहा कि हनुमान अंश एक ऐसी मूवी है, जिस बड़े पर्दे पर देखना अच्छा लगता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’? डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बता दी पूरी सच्चाई

‘हनुमान अंश’ ने 48 दिन में कितने का किया कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. इस मूवी को रिलीज हुए 48 दिन हो चुके हैं और विशाल की फिल्म ने 48वें दिन सैकिनिल्क के अनुसार 3.25 करोड़ कमाए हैं. इस मूवी ने पहले वीक में 1.08 करोड़, दूसरे वीक 0.40 लाख और तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ और चौथे वीक में 61 करोड़ कमा डाले थे. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई 5 हफ्ते में किया था. फिल्म ने 5वें वीक में 90.25 करोड़ और छठे हफ्ता में खबर लिखे जाने तक 44.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने 48 दिनों में 287.93 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola