क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’? डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बता दी पूरी सच्चाई
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेडेट फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इसी बीच एक्टर के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि क्या फिल्म का चौथा पार्ट भी देखने को मिलने वाला है कि नहीं. वहीं अब डायरेक्टर ने भी इस खबर की पूरी सच्चाई बता दी है.
क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’? (PIC- starstudio18, Instagram)
विज्ञापन
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. यह अजय देवगन की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट है. इस फिल्म के साथ एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर बनकर लोगों को हैरान करने वाले हैं.
अगर आपको सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आपने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम जरूर देखी होगी. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक उलझा कर रखने में कामयाब साबित होती है.
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज किया गया था, इस मूवी को हर किसी ने पसंद किया था. वहीं 7 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट यानी दृश्यम 2 रिलीज हुई थी. इस मूवी की कहानी आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है. वहीं एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर बनकर छाने वाले हैं.
दरअसल, दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का 9 सितंबर को ट्रेलर जारी किया गया था. इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. दृश्यम 4 का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. इतना ही नहीं उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया है कि क्या इस सवाल का जवाब दे दिया है कि क्या ‘दृश्यम 3’ के बाद आएगी ‘दृश्यम 4’?
आपको बता दें कि डायरेक्टर ने अभिषेक पाठक ने HT से बात करते हुए साफ किया है कि ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी है. वहीं खास बात यह है कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अजय की ‘दृश्यम 3’ का सीधा रीमेक नहीं हैं. इस मूवी की कहानी को भी अभिषेक पाठक ने खुद लिखी है.