Hanuman Ansh vs Mirzapur the Movie Box Office Collection: थिएटर्स में इन दिनों कई सारी फिल्में चल रही है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने को मिल रहा है. लेकिन इस मूवी को हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी, अली फजल की फिल्म, ‘मिर्जापुर द मूवी’ कांटे की टक्कर दे रही है. दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.
वहीं अब दोनों फिल्मों के कलेक्शन को लेकर भी ऑडियंस में होड़ देखने को मिल रही है. हर कोई यह जानना चाहता है कि कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आगे चल रही है. अगर आपके भी मन में यह सवाल चल रहा है, तो हम आपको दोनों मूवी का टोटल कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक’, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, जितेंद्र कुमार और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. मेकर्स ने इस मूवी को दो भाषाओं में जारी किया है. हिंदी और तेलुगु. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ छापे थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 32 करोड़ की कमाई कर डाली थी. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन रिलीज के पहले रविवार को किया था. इस मूवी ने तीसरे दिन 36.00 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 12 सितंबर को 9 दिन हो चुके हैं.
आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 9वें दिन 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 9 दिनों में 170.45 करोड़ कमा डाले हैं. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी में किया है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 169.40 करोड़, तो वहीं तेलुगु में 1.05 करोड़ कमाए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही कमाई, 8वें दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
‘हनुमान अंश’ 37 दिनों में कितने का किया कारोबार?
वहीं विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें, तो यह मूवी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों का कुछ खास साथ मिलता हुआ नजर नहीं आया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था, तो वहीं इस मूवी के देशभर में महज 355 शोज ही लगे थे. ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे वीक में 40 लाख कमाए थे.
हालांकि, इस मूवी की किस्मत तीसरे हफ्ते में बदली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ का कारोबार कर लिया था. इसके बाद ‘हनुमान अंश’ मूवी का कलेक्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए आज यानी 12 सितंबर को 37 दिन हो चुके हैं और इस मूवी ने 37वें दिन 17.75 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है. फिल्म ने 37 दिनों में 191.38 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines