Anushka Sharma Back To Work: विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस इस वक्त सांतवे आसमान पर हैं। अब फाइनली अनुष्का ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज देकर खुश कर दिया है। कुछ देर पहले अनुष्का शर्मा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस के फैंस उनका ये पोस्ट देख फुले नहीं समा रहे। इस पोस्ट के साथ ही उनकी काम पर वापसी की खबर सामने आ गई हैं। जब पोस्ट की इतनी चर्चा हो ही रही है तो चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा भी क्या शेयर कर दिया है।
काम पर वापस आईं अनुष्का
बता दें, अनुष्का ने करीब 9 हफ्ते पहले फैंस को एक पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज दी थी कि उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बस एक ही पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। इसके बाद अब उनका एक वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बेटे के जन्म के बाद अनुष्का एक बार फिर काम पर वापसी कर चुकी हैं। दरअसल, अब जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है उसमें वो एक ब्रांड को प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो ने मचाया धमाल
वीडियो में अनुष्का को सेमी फॉर्मल लुक देखा जा सकता है। उन्होंने येलो कलर का ब्लेजर पहना है और उसके साथ वो ब्लू डेनिम पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का को इस तरह देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं। अब जब वो ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं तो ये देखकर फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि फिल्मों में कब लौटेंगी। खैर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की उम्मीदें जाग गई हैं। सभी लोग अब अनुष्का के पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Harman Baweja के घर से फिर आई गुडन्यूज, पत्नी साशा ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म
फैंस कर रहे अनुष्का से सवाल
एक यूजर ने अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘क्वीन इज बैक।’ एक ने लिखा, ‘नुष आफ्टर सो लॉन्ग!’ एक ने कहा, ‘किंग की रानी।’ किस ने कमेंट किया, ‘इतने लंबे समय के बाद मैम। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पोस्ट क्यों नहीं कर रही हैं और कृपया फिल्म में वापसी करें, वास्तव में आपकी बहुत याद आती है।’ एक ने कहा, ‘आप सिनेमा में सक्रिय क्यों नहीं हैं? हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपकी कई फिल्में देखना चाहते हैं।’ बाकी ज्यादातर लोग अब एक्ट्रेस को एडवांस में बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines