Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर क्यों किया ब्लॉक? Bigg Boss में रह चुके मशहूर सिंगर ने जताई हैरानी

Virat Kohli: विराट कोहली ने एक मशहूर सिंगर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। क्रिकेटर को इतना गुस्सा क्यों आया और उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह है? ये तो सिंगर को भी नहीं पता।

Virat Kohli Rahul Vaidya

Virat Kohli Rahul Vaidya file photo

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली पर हर हिंदुस्तानी अपनी जान छिड़कता है। विराट कोहली को क्रिकेट मैदान में जितना पसंद किया जाता है, उन्हें उतना ही प्यार सोशल मीडिया पर भी मिलता है। ये तो सभी जानते हैं कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हासिल करने वाले इंडियन सेलिब्रिटी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ये तो कोई भी पता लगा ले, लेकिन अब अंदर की बात का खुलासा हुआ है। क्रिकेटर ने एक मशहूर बॉलीवुड सिंगर को अपने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है।

विराट कोहली ने किया राहुल वैद्य को इंस्टा पर ब्लॉक

ये सिंगर कई पॉपुलर सॉन्ग्स गा चुके हैं और इन्हें ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) और ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chefs- Unlimited Entertainment) जैसे शोज में भी देखा जा चुका है। आपको बता दें, जिसे भारत के मशहूर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया है वो राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हैं। अब राहुल ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ में लौटने वाले हैं और उन्होंने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, शूट के दौरान सेट के बाहर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी सिंगर से विराट कोहली को लेकर सवाल कर रहे हैं।

विराट से ब्लॉक होने पर क्या बोले राहुल वैद्य?

ब्लॉक करने वाला सवाल सुनते ही राहुल वैद्य कहते हैं, ‘मुझे ज्यादा पता नहीं क्योंकि विराट खोली ने तो ब्लॉक ही कर दिया है मुझे तो, इंस्टाग्राम पर। वो तो मुझे आज तक समझ ही नहीं आया है कि भाई ने मुझे ब्लॉक क्यों किया है?’ राहुल वैद्य ने आगे विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं तो हमेशा ही कहता हूं कि वो हमारे देश के बेस्ट बैट्समैन हैं। वो पता नहीं शायद कुछ हुआ होगा? मुझे तो अभी तक समझ नहीं आया है कि भाई ने ब्लॉक क्यों किया है?’

विराट कोहली के गुस्से का कारण नहीं हुआ रिवील

अब विराट कोहली ने सिंगर के खिलाफ ये कदम क्यों उठाया? ये तो वो भी नहीं जानते। अब इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लॉक करने वाली कंट्रोवर्सी पर तो विराट ही कोई खुलासा कर सकते हैं। अब फैंस भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा सिंगर ने क्या किया होगा? या क्या कहा होगा जिसके बाद विराट उन्हें ब्लॉक करने पर मजबूर हो गए। हर कोई अब विराट कोहली से इस सवाल का जवाब मांगना चाहता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ