---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: सबसे ‘शातिर’ हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, एक-दूसरे को नचा रहे अपने इशारों पर

Bigg Boss 18: बिग बॉस का घर इस सीजन में शातिर कंटेस्टेंट्स से भरा पड़ा है। कब, कौन, किसे अपना शिकार बना ले, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। तो चलिए जानते हैं कौन हैं इस सीजन के सबसे खतरनाक प्लेयर्स?

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनके शातिर होना का सबूत वक्त-वक्त पर दर्शकों को मिला है। ये कंटेस्टेंट्स न सिर्फ लोगों को अपनी बातों में ले आते हैं, बल्कि उनका फायदा भी उठाते हैं और वक्त आने पर उन्हें लात भी मार देते हैं। ऐसे खतरनाक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट काफी लम्बी है। इस सीजन में 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो अपने दिमाग का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और बाकियों को टोपी पहना रहे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena या Chum Darang किसका कान्ट्रब्यूशन ज्यादा? Bigg Boss के घर में शुरू नया झगड़ा

---खबर नीचे जारी है---

Karan Veer Mehra

करण वीर मेहरा बिग बॉस के घर में कई किरदार निभा रहे हैं। एक तरफ वो शातिर कंटेस्टेंट्स हैं जो दूसरे ग्रुप के खिलाफ साजिश रचते हैं, तो दूसरी तरफ वो लवर बॉय बने हुए नजर आ रहे हैं। करण जानते हैं एक न एक रोल तो दर्शकों को पसंद आ ही जाएगा। कई बार वो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को हराने के लिए उनके दोस्तों तक को भड़काते हुए नजर आते हैं।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

---खबर नीचे जारी है---

Rajat Dalal

रजत दलाल को तो शातिर होने में कोई मात ही नहीं दे सकता। वो पलटू हैं और जहां फायदा दिखता है वहां पलट जाते हैं। अभी तक वो ईशा सिंह के ग्रुप का सपोर्ट कर रहे थे और काफी समय से करण के खिलाफ थे। लेकिन अब एक नॉमिनेशन के बाद रजत ने करण से करीबी बढ़ा ली है और वो विवियन और अविनाश के खिलाफ हो गए हैं। रजत आगे बढ़ने के लिए, जब जिसे मन करता है उसे लत मार देते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Avinash Mishra

अविनाश मिश्रा को लेकर रजत दलाल ने कहा है कि वो किसी के सगे नहीं हैं। अविनाश किसी को भी धोखा दे सकते हैं। ये उस वक्त भी देखने को मिला था जब अविनाश टाइम गॉड बने थे। अविनाश ने खुद अपने दोस्त विवियन को न सिर्फ नॉमिनेट किया, बल्कि ईशा को उन्हें न बचाने को भी कहा था। दूसरी तरफ वो विवियन को भाई-भाई बोलकर धोखा देते रहे।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh)

---खबर नीचे जारी है---

Eisha Singh

ईशा सिंह अपने ही दोस्तों के साथ गेम खेलते हुए कई बार पकड़ी जा चुकी हैं। एक बार उन्होंने टास्क के दौरान ऐलिस कौशिक (Alice Kaushik) को मैनिपुलेट किया था और टाइम गॉड बनने की रेस में उन्हें बाहर कर खुद आगे निकल गई थीं। ऐसा ही धोखा उन्होंने विवियन को भी दिया, जब इम्युनिटी टास्क में वो जानकर हार गईं और विवियन नॉमिनेशन से बच नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने बुरा लगने की जबरदस्त एक्टिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun से तेलंगाना मिनिस्टर ने की बड़ी डिमांड, कहा- ‘मृत महिला के परिवार को 20 करोड़ दो’

---खबर नीचे जारी है---

Kashish Kapoor

कशिश कपूर भी बेहद शातिर हैं। वो जरूरत के हिसाब से दोस्त बनाती हैं। रजत दलाल की सगी होकर और उन्हीं के ग्रुप का हिस्सा होकर नॉमिनेशन टास्क में कशिश रजत के खिलाफ खेलती हुई नजर आईं। बाद में वो रोकर रजत का विश्वास जीतने की कोशिश करती दिखीं। टाइम गॉड टास्क में वो दिग्विजय को सपोर्ट करते हुए नजर आई थीं जो रजत ने पक्के दुश्मन थे। वक्त-वक्त पर कशिश कपूर का दोगला चेहरा शो में देखने को मिला है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 23, 2024 05:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola