Allu Arjun से तेलंगाना मिनिस्टर ने की बड़ी डिमांड, कहा- 'मृत महिला के परिवार को 20 करोड़ दो'

Pushpa 2 Stampede Case: ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में जिस महिला की जान गई है, अब उसके परिवार की मदद को लेकर तेलंगाना मिनिस्टर ने अल्लू अर्जुन के सामने एक मांग रखी है। मिनिस्टर चाहते हैं कि एक्टर 20 करोड़ पीड़ित परिवार को दें।

Allu Arjun Komatireddy Venkat Reddy

Allu Arjun Komatireddy Venkat Reddy file photo

Pushpa 2 Stampede Case: ‘पुष्पा 2‘ की कामयाबी एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) खुलकर एन्जॉय भी नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म वैसे तो कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए रिकॉर्ड सेट कर रही है, लेकिन इसी फिल्म के चक्कर में अल्लू अर्जुन जेल तक जा चुके हैं। 4 दिसंबर को हुए दर्दनाक हादसे के बाद से अल्लू अर्जुन कुछ लोगों के निशाने पर हैं। अपनी फिल्म के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन को शामिल होना महंगा पड़ गया है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक्टर को देखकर जो भगदड़ मैगी थी उसमे एक महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिनिस्टर ने अल्लू अर्जुन से की 20 करोड़ देने की डिमांड

मृत महिला के पति ने एक्टर के खिलाफ केस भी किया, जिसके बाद एक्टर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी। अब इस मामले में कोई उन्हें गलत तो कोई उन्हें सही ठहरा रहा है। इसी बीच अब तेलंगाना मिनिस्टर ने ‘पुष्पा 2’ एक्टर के सामने एक बड़ी डिमांड रख दी है। कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी (Komatireddy Venkat Reddy) ने अब इस मामले पर रिएक्ट किया है। तेलंगाना के मंत्री चाहते हैं कि अल्लू अर्जुन उस महिला के परिवार को 20 करोड़ रुपये चुकाएं, जो उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मर गई थी।

‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन से 20 करोड़ देकर परिवार की मदद की मांग

मीडिया से बात करते हुए कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने आलू अर्जुन के एक्शन्स को क्रिटिसाइज किया। उनका कहना है कि पहले से मिली चेतावनियों के बावजूद, प्रीमियर में अल्लू अर्जुन की मौजूदगी ने भीड़ को बेकाबू किया जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। कोमाटिरेड्डी बोले कि ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। ऐसे में एक्टर कम से कम कलेक्शन से 20 करोड़ निकालकर पीड़ित परिवार की मदद कर सकते हैं। मिनिस्टर ने आलू अर्जुन के इस एक्शन को लापरवाही भरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुआ था प्रदर्शन

अब एक्टर मिनिस्टर की बात सुनकर 20 करोड़ रुपये उस मृत महिला के परिवार को देते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो एक्टर इस मामले में कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन भी देखने को मिला था। लोगों ने घर के परिसर में रखे गमले भी गुस्से में तोड़ दिए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तोड़फोड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ