हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB की जीत के बाद, प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma Vrindavan Visit: विराट कोहली की टीम RCB ने हाल ही में दूसरी बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है. इस खास मौके पर पूरे देश ने जश्न मनाया. विराट-अनुष्का इस जीत के बाद प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
virat kohli anushka sharma vrindavan visit

Premanand Ji Maharaj Virat Kohli Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की है. इस खास मौके पर टीम के स्टार प्लेयर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं. वहां उन्होंने प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया और सत्संग सुना. इस मुलाकात और उनकी यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पुराने गानों के हैं शौकीन, तो प्लेलिस्ट में शामिल करें 48 साल पुराना ये गाना, जो आज भी लोगों का फेवरेट

वीडियो हो रहा वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का ने बेहद साधारण कपड़े पहने हैं और सिर पर घूंघट डाल रखा है. साथ ही विराट कोहली भी माथे पर चंदन लगाए आश्रम से बाहर निकल रहे हैं. बता दें कि प्रेमानंद जी के साथ हुए सतसंग की तस्वीर या वीडियो नहीं सामने आईं हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapped छोड़िए… Netflix पर छाई 99 मिनट की ये एनिमेटेड फिल्म; कॉमेडी संग एडवेंचर का

फैंस की प्रतिक्रिया

आईपीएल-2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर RCB की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत का श्रेय फैंस महाराज जी के आशीर्वाद और इस कपल की गहरी आध्यात्मिक भक्ति को दे रहे हैं. इससे पहले मैच के दौरान भी अनुष्का हाथ में काउंटर लिए विराट को चियर कर रहीं थी. (काउंटर का इस्तेमाल नाम जप के लिए किया जाता है). यह पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे हैं. वे अक्सर बड़े जीवन पड़ावों और मानसिक शांति के लिए वृंदावन के इस आश्रम का रुख करते रहते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीती है 48 साल की ये हसीना, आखिर कैसे होता है सब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola