Swapped छोड़िए... Netflix पर छाई 99 मिनट की ये एनिमेटेड फिल्म; कॉमेडी संग एडवेंचर का भी तड़का

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इनमें एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्में भी शामिल हैं. आज हम एक ऐसी एनिमेटेड फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने नेटफ्लिक्स पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

netflix trending GOAT movie
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'गोट' है. 99 मिनट की इस स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 6 पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

'गोट' फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक छोटी सी बकरी विल के इर्द-गिर्द घूमती है. जो अपने सपने को पूरा करना चाहती है, लेकिन इस दौरान उसकी लाइफ में कईं उतार-चढ़ाव आते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

विल को रोअरबॉल खेलना पसंद होता है और वो इस गेम को बड़े लेवल पर खेलना चाहता है. वहीं इस खेल में पहले से ही कईं खूंखार जानवरों का कब्जा रहता है और इन जानवरों के बीच विल भी अपने सपने को पूरा करने के लिए मैदान में उतर पड़ता है.

विज्ञापन

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 7

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप भी एनिमेटेड फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 7

'गोट' फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर', 'यूथ' और 'दो दीवाने सहर' में जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं इस फिल्म को देखने के बाद आप नेटफ्लिक्स की 'स्वैप्ड' को भी भूल जाएंगे.

विज्ञापन

क्या है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?

क्या है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है. अगर आप किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो आप इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन