फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीती है 48 साल की ये हसीना, आखिर कैसे होता है सब मैनेज?

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीती हैं. उन्हीं में से एक हैं तनिषा मुखर्जी. आइए जानते हैं तनिषा के बारे में…

Tanishaa Mukerji

Tanishaa Mukerji. image credit- social media

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने एक्टिंग में कदम तो रखा, लेकिन उन्हें वो सक्सेस नहीं मिल पाई, जिसकी वो हकदार थीं. आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनका करियर फ्लॉप रहा, लेकिन फिर भी वो बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में कि आखिर ये कौन हैं?

विज्ञापन

काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी हैं. तनिषा मुखर्जी ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकीं. तनिषा की बात करें तो वो बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं, जो फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीती हैं.

विज्ञापन

जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

तनिषा ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई शोज में भी काम किया है. वहीं, अगर उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो हाल ही में तनिषा ने फराह खान के यूट्यूब चैनल पर अपने घर का टूर दिया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका ये बड़ा घर खरीदने में उनकी बहन काजोल ने उनकी मदद की है.

एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं तनिषा

इस दौरान तनिषा ने बताया कि काजोल ने ही घर को खरीदा है और वो आज भी चेक बुक साइन करती हैं. इस घर के लिए काजोल ने ही पैसे दिए हैं. गौरतलब है कि तनिषा बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं, तो जाहिर है कि एक्ट्रेस के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी और फिर उनकी बहन भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

विज्ञापन

2003 में करियर की शुरुआत

वहीं, अगर तनिषा के करियर की बात करें तो साल 2003 में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. तनिषा ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें लोगों ने ज्यादा भाव नहीं दिया और वो खूब खास नाम नहीं कमा पाई. तनिषा की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. इतना ही नहीं बल्कि तनिषा ने शादी भी नहीं की है और वो सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ