मुंबई: पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma & Virat Kohli) टिनसेलटाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अक्सर ही अपनी केमिस्ट्री से सुर्खियां बटोरते देखे जाते हैं।
हाल ही में विराट और अनुष्का को स्कूटर की सवारी करते हुए देखा गया था। कपल का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और इनका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब ये जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अलीबाग में एक आलीशान फार्महाउस खरीदा है।
अभी पढ़ें – Ranbir Alia: एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए रणबीर-आलिया, स्टार कपल का दिखा कूल अंदाज
फैंस के फेवरेट #Virushka ने गणेश गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में ये प्रॉपर्टी खरीदी है। कथित तौर पर अलीबाग के एक गांव जीराड के पास 8 एकड़ जमीन पर घर बनाया जाएगा और दोनों जगह के हिसाब से करीब 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 1 करोड़ 15 लाख की राशि सरकारी खजाने में पहले ही जमा करा दी गई है। मंगलवार को विराट के भाई विकास कोहली ने गणपति से एक दिन पहले लेन-देन पूरा किया, क्योंकि क्रिकेटर वर्तमान में एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में है। ये सौदा समीरा हैबिटैट्स नाम की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने किया है।
बताया जा रहा है कि, छह महीने पहले अनुष्का और विराट (Anushka & Virat pruchased Farmhouse in Alibaugh) ने जगह का निरीक्षण किया था। विराट के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के कारण वो खुद अलीबाग आकर प्रॉपर्टी लॉक नहीं कर सके। इस जमीन की कुल कीमत 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। परिवार ने 3 लाख 35 हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी जमा कर दी है।
अभी पढ़ें – डिनर पार्टी में एक साथ नजर आए न्यासा-खुशी, इस वजह से हुईं ट्रोल
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में एक निजी कार्यक्रम के तहत शादी की थी। तब से दोनों एक साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कपल ने 2021 में बेटी वामिका के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और तीनों पर ही फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का अपने स्पोर्ट्स बायोपिक मूवी ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में व्यस्त हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ग्राउंड पर खूब पसीना बहा रही हैं।
अभी पढ़ें – Riteish Deshmukh और Genelia D’souza ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
53 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines