Video: डिनर पार्टी में एक साथ नजर आए न्यासा-खुशी, इस वजह से हुईं ट्रोल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Nysa Devgan-Khushi Kapoor Video: बी टाउन में आजकल स्टार किड्स छाए हुए हैं। हाल ही में सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) और दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट वीडियो में न्यासा देवगन और खुशी कपूर को एक साथ स्पॉट (Nysa Khushi Spotted Video) किया गया।स्टार किड न्यासा के लुक की बात करें तो वो बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं। न्यासा ने रेड शार्ट ड्रेस कैरी की है इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक प्रिंटेड जैकेट के साथ अपना लुक पूरा किया। बोल्ड आई मेकअप और स्ट्रेट हेयर में स्टार किड बेहद खूबसूरत लग रही हैं। न्यासा देवगन अपने लुक्स से बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं।
जहां न्यासा देवगन रेड और ब्लैक ऑउटफिट में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। स्टार किड ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में नजर आईं। इस ऑउटफिट संग खुशी ने बोल्ड आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया है। खुशी के साथ उनके दोस्त अरमान भी नजर आए। हालंकि स्टार किड्स को उनके ऑउटफिट के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि खुशी कपूर अपनी बहन की तरह जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। जोया अख्तर की फिल्म ‘आर्चीज’ से खुशी अपना बॉलीवुड डेब्यू (Khushi Kapoor Bollywood Debut) करेंगी। इस फिल्म में खुशी के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) और अगस्त्य नंदा भी अपना डेब्यू करेंगे।फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। वहीं न्यासा देवगन की बात करें तो बीते दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था काजोल की बेटी भी बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: