Riteish Deshmukh new car: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अक्सर ही अपनी क्यूट बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी इन्हें साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच एक बार फिर ये दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं।

रितेश और जेनेलिया ने बीएमडब्ल्यू आईएक्स जर्मन ऑटोमेकर की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। गणेश चुतर्थी के शुभ मौके पर ये दोनों अपने परिवार के साथ नई कार में बप्पा का आशीर्वाद लेने निकले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बुधवार को ‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर जोड़ी बप्पा की भक्ति में रंगी नजर आई। रितेश अपनी पूरी फैमिली के साथ अर्पिता खान के घर गणपति पूजा के समारोह में शामिल होने के लिए नई कार लेकर निकले। इस दौरान जेनेलिया और उनके बच्चे भी साथ देखे गए।

Alprazolam) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

दोनों को पैपराजी ने उनके घर के बाहर स्पॉट किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें देशमुख परिवार को नई बीएमडब्ल्यू आईएक्स इलेक्ट्रिक कार (BMW iX Electric Car) अर्पिता खान शर्मा के घर के बाहर उतरते हुए देखा जा सकता है।

रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं रिहान और राहिल और इन सभी ने ऑल व्हाइट लुक में अर्पिता खान के घर पहुंचते नजर आए । बात करें रितेश के कार की कीमत की तो, रितेश देशमुख ने मरून कलर की बीएमडब्ल्यू आईएक्स जर्मन ऑटोमेकर की इलेक्ट्रिक कार खरीदी, जिसकी कीमत पूरे भारत में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मुंबई में, इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.43 करोड़ है। लेटेस्ट मॉडल iX को अब तक का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट बताया जा रहा है। जेनेलिया डिसूजा ने इससे पहले 2017 में रितेश को उनके जन्मदिन पर एक टेस्ला मॉडल एक्स गिफ्ट की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ