मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Box Office Collection) की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रफ्तार धीमी रही थी। लेकिन बीतते दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सात दिन में करीबन 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्मों ने पॉजिटिव रीव्यू के साथ शुरुआत की थी, लेकिन कलेक्शन के मामले में ज्यादा तेजी से योगदान नहीं कर सकी।
अभी पढ़ें – Alia Bhatt ने साझा की गोदभराई की खूबसूरत तस्वीरें, होने वाले माता-पिता ने दिए रोमांटिक पोज
विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Vikram Vedha Box Office Collection Day 7)
छठे दिन, विक्रम वेधा ने लगभग 7 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 55.10 करोड़ जा पहुंचा था। वहीं फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, इसने महज 3 करोड़ रुपये ही जोड़े, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.31 करोड़ जा पहुंचा है। इसी के साथ गुरुवार को फिल्म ने कुल 10.31 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी हासिल की।
‘विक्रम वेधा’ को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। बता दें, सैफ और ऋतिक की ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसे भारतीय पौराणिक कहानी पर विक्रम और बेताल के तर्ज पर बनाया गया है। नियो-नोयर एक्शन क्राइम थ्रिलर में सैफ को एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो ऋतिक रोशन द्वारा निभाए गए एक दृढ़ गैंगस्टर को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
43 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines