Janhvi Kapoor Viral Video: क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीने बहाती दिखीं जान्हवी कपूर, नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor Viral Video: क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीने बहाती दिखीं जान्हवी कपूर, नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor Viral Video: क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीने बहाती दिखीं जान्हवी कपूर, नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो मैदान पर क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mrs & Mrs Mahi) की तैयारियों में जुटी हुई हैं और ये वीडियो उसी का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में जान्हवी एक महिला क्रिकेटर (Janhvi Kapoor Cricket Video) की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसकी घोषणा उन्होंने पिछले साल ही कर दी थी, अब वो इसके शूटिंग में बिजी हैं। जानकारी के फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए जान्हवी क्रिकेट की क्लासेज भी ले रही हैं, जिससे की वो इस खेल की बारीकियों पर्दे पर बखूबी निभा सकें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर नेट प्रैक्टिस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट्स के साथ व्हाइट और पिंक कलर का टैंक टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पैरों पर क्रिकेट पैड और हाथों में ग्लव्स भी पहन रखे हैं। क्लिप में जाह्नवी एक प्रोफेशन क्रिकेटर की तरह शॉट लेती हुई देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। जाह्नवी के इस अवतार को उनके फैंस काफी पंसद कर रहें हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, अब महिला क्रिकेट और आगे जाने वाला है। एक अन्य ने लिखा, ‘अगर जाह्नवी कपूर क्रिकेट खेलती हैं तो क्रिकेट बहुत आगे जाने वाला है’ इनके अलावा और भी कई अन्य फैन्स ने जाह्नवी के वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ