बॉक्स ऑफिस पर 270 दिन तक राज करने वाली विजय की वो फिल्म, जिसने दिलाया 'थलपति' का खिताब

साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु सीएम (मुख्यमंत्री) थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. लेकिन आज हम आपको विजय की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया था. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

vijay

Vijay

साउथ के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ आज यानी 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. यह मूवी लंबे समय से रिलीज के लिए संघर्ष कर रही थी. हालांकि, अब यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आप भी विजय की फिल्म ‘जन नेता’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

‘जन नेता’ को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय की वो कौन सी फिल्म है, जिसने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे है, वो सिनेमाघरों में 270 दिनों तक लगी रही थी.

विज्ञापन

‘पूवे उनक्कागा’ फिल्म कब रिलीज हुई थी?

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन विजय का फिल्मी करियर इतना भी आसान नहीं रहा है. उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है. लेकिन साल 1996 में विजय की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने उनके करियर में चार चांद लगा दिया था. इस मूवी ने विजय को रातों रात स्टार बना दिया था. इस मूवी ने एक्टर की स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदलकर रख दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘पूवे उनक्कागा’ है.

विज्ञापन

विजय के कौन सी फिल्म 270 दिनों तक थिएटर्स में चली थी?

‘पूवे उनक्कागा’ फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को लोगों ने खुब प्यार दिया था. विजय की यह मूवी 270 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर लगी रही थी. इस वक्त विजय की उम्र 24 साल की थी. फिल्म का निर्देशन विक्रमन के द्वारा किया गया था. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसे आप परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. विजय की यह मूवी OTT  प्लेटफॉर्म Sun NXT पर स्ट्रीम की गई है. इस फिल्म के बाद से ही विजय को थलपति का खिताब मिलना शुरू हो गया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ