'वो कल हैं, उनकी बात सुनना एहसान नहीं…', छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना कपूर

NEET पेपर लीक को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और छात्रों के प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है.

Kareena Kapoor

छात्रों के सपोर्ट में आई Kareena Kapoor

NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में इन दिनों विरोध प्रदर्शन चल रहा है. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. बीते दिन बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया था. भाईजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. हालांकि, अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी छात्रों के समर्थन में आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर ने छात्रों का किया समर्थन

आज यानी 23 जुलाई को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने इस बारे में काफी सोचा था. लेकिन अब और चुप नहीं रहा जा सकता है. इतने सारे लोगों को नजर अंदाज और उनकी आवाज नहीं किया जा सकता है और ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम सब जानते है कि बच्चों के लिए शिक्षा कितना जरूरी है और उनके जीवन में ये कितना मायने रखता है. शिक्षा परिवारों को भरोसा दिलाता है कि आने वाला उनका कल आज से बेहतर होगा. करीना ने यह भी साफ किया है कि शिक्षा तभी असरदार होती है, जब छात्र इसपर भरोसा करें. जिस पहल बच्चों को शक हो जाता है कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत को कोई अहमियत नहीं है, तो उनका भरोसा पूरी तरह टूट जाता है.

करीना कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा की स्टूडेंट्स की बातों को सुनना चाहिए. बच्चों की बातें सुनना कोई एहसान नहीं है, जो हम करते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम मिलना चाहिए, जिस पर बच्चे पूरी तरह से भरोसा कर सकें. करीना ने आगे कहा कि हमें अभी बच्चों की बात सुननी चाहिए बाद में नहीं. बच्चे हमारा आने वाला कल हैं. 

विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना ने छात्रों का किया सपोर्ट 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों लिखा, हमें गर्व है कि हमारे देश के युवाओं में अब भी असहमति, विरोध करने, आंसू गैस और लाठियों का सामना करने की हिम्मत है.  लेकिन दुख की बात है कि आज के युवाओं को ऐसा करना पड़ रहा है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ