एक्टर थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज होने से पहले काफी संघर्ष करना पड़ा था. इस मूवी का कर्नाटक में जमकर विरोध किया गया था. दरअसल, यह पूरा विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच बरसो से चल रहे कावेरी नदी जल विवाद को लेकर हुआ था. हालांकि, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ पिछले हफ्ते यानी 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों रिलीज की गई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन मूवी का कर्नाटक के कुछ कन्नड़ समूहों ने जमकर विरोध किया था.
यह भी पढ़ें: ‘दिमाग में आज भी ओरिजनल…’, ममता कुलकर्णी ने Ranaji 2.0 को लेकर कही ये बात, माहिरा शर्मा पर भी दिया रिएक्शन
क्यों रोकी गई ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग?
हालांकि, अब थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग को कर्नाटक में रद्द कर दिया गया है. कन्नड़ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकेदातू बांध परियोजना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (थलपति विजय) के रुख को देखने के बाद जन नायकन की स्क्रीनिंग को कर्नाटक रद्द कर दिया गया है. इतना ही नहीं कई इलाकों में विजय की फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है. वहीं कन्नड़ के कई समुह सिनेमाघरों के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर को तहस-नहस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद थिएटर्स के मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है.
यह भी पढ़ें:वीकेंड पर देखें 2 घंटे 19 मिनट की ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
आपको बता दें कि कावेरी जल विवाद तेज होने के बाद इसका असर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ पर देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु के उर्वशी सिनेमाघर में विजय की फिल्म जन नायकन लगी हुई थी. हालांकि, कन्नड़ समुहों द्वारा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसके बाद फिल्म ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कर ली है. ‘जन नायकन’ फिल्म की जगह कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कारावली की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day: भारत में ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही छाप डाले इतने करोड़
क्या है कावेरी जल विवाद?
थलपति विजय को सीएम बनने के बाद उनकी सबसे बड़ी चुनौती कावेरी जल विवाद है, जो कई दशकों से दोनों राज्यों के जारी है. कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच आने वाली कावेरी नदी पर दोनों राज्य अपना दावा करते हैं. हालांकि, इस नदी के जल बंटवारे को लेकर पहले से ही शर्तें तय की गई हुई है. लेकिन, जब मानसून कम होता है, तो कर्नाटक में पानी तय मात्रा से कम छोड़ा जाता है, जिसकी वजह से पानी की कमी हो जाती है. इतना नहीं कर्नाटक सरकार कावेरी नद पर मेकेदातू बांध परियोजना भी शुरू करना चाहती है. लेकिन इस परियोजना पर तमिलनाडु का कहना है कि इस बांध के बाद पानी रोक लिया जाएगा, जिसके बाद तमिलनाडु में इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है.
‘जन नायकन’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने एक हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म को आज यानी 31 जुलाई को 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 9वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने 9 दिनों में 154.58 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.
यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दर्शकों की बनी पहली पसंद, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी नजरें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines