'दिमाग में आज भी ओरिजनल…', ममता कुलकर्णी ने Ranaji 2.0 को लेकर कही ये बात, माहिरा शर्मा पर भी दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का हाल ही में एक नया गाना ‘राणाजी 2.0’ रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लेकिन अब इस गाने पर ममता कुलकर्णी ने रिएक्शन दिया है, जो चर्चा में बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

Ranaji 2.0

Ranaji 2.0 गाने पर क्या बोली ममता कुलकर्णी

टीवी की मशहूर अदाकारा माहिरा शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इसकी वजह कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं बल्कि उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना है. माहिरा ने एक नया म्यूजिक वीडियो ‘राणाजी 2.0’ जारी किया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने पर लोग रील्स भी बनाते हुए नजर आ रहे है. यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बता दें कि यह गाना 90 के दशक के सुपरहिट सॉन्ग ‘राणाजी मुझको माफ करना’ का नया वर्जन है. जब यह गाना रिलीज हुआ, तभी से लोग यह जानना चाहते थे कि इस गाने की ओरिजिनल स्टार ममता कुलकर्णी ने क्या कुछ रिएक्शन दिया है. आप भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, तो बता दें कि एक्ट्रेस ने फाइनली गाने पर अपना रिएक्शन दे दिया है. चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने गाने के रीमेक और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पर क्या कुछ बोला है.

विज्ञापन

करण अर्जुन फिल्म कब रिलीज हुई थी?

आपको बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई करण अर्जुन में ‘राणाजी मुझको माफ करना’ गाना दर्शाया गया था. इस मूवी में बॉलीवुड के दबंग खान (सलमान खान) और किंग खान (शाहरुख खान) अहम किरदार में नजर आए थे. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. फिल्म में काजोल, आसिफ शेख, ममता कुलकर्णी और दिवंगत अमरीश पुरी अहम किरदार में नजर आए थे. आज भी लोग इस मूवी को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी का रिएक्शन

हाल ही में रिलीज हुआ माहिरा शर्मा का गाना ‘राणा जी 2.0’ सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रही है. इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, तो वहीं कई लोग गाने को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं. लेकिन अब गाने पर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (माहिरा शर्मा) अच्छा काम किया है. लेकिन बात यह है कि दर्शक एक ऐसा गाना देख रहे हैं भारतीय डांस मूव्स और घाघरा-चोली के साथ दर्शाया गया है. लेकिन अब इस गाने को वेस्टर्न फॉर्मेट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ तैयार किया गया है. इसलिए ये अलग दिखता है और यही कारण है कि पुराना गाना लोगों तुरंत याद आ जाता है. क्योंकि पुराना गाना आज भी लोगों की जहन में बसा हुआ है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ