---विज्ञापन---

8.2 IMDb रेटिंग वाली ये 145 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दर्शकों की बनी पहला पसंद, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी नजरें

आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. यह एक मलयालम क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जो अगले महीने ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, वो मलयालम सिनेमा की फिल्म है.

अगर आपने ‘अंजम पाथिरा’, ‘कन्नूर स्क्वाड’ और ‘दृश्यम’ देखी है, तो यह मूवी आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर जल्दी ही रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 8 साल से OTT पर छाई है ये 3 सीजन वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, अब नए सीजन से मचेगा बवाल

‘उयिर’ सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘उयिर’ है. यह मूवी जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आपने यह मूवी बड़े पर्दे पर नहीं देखी है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि कि यह मूवी ओटीटी पर जल्दी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: August OTT Releases: अगस्त में OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का महा-धमाका, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म ‘उयिर’

रोशन मैथ्यू की फिल्म ‘उयिर’ 4 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी की निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग दी गई है. यह मूवी ओटीटी पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है. फिल्म ‘उयिर’  की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. इस मूवी में रोशन मैथ्यू के साथ अतुल्या चंद्रा, दिव्या एम. नायर, बैजू संतोष, शाजू श्रीधर, विनीत थट्टिल, सैयामी खेर और श्रुति मेनन अहम किरदार में नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 09:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola