Vijay Deverakonda Video: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के हिट होने के लिए विजय अपनी को-स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) संग ताबड़तोड़ प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर का एक वीडियो (Vijay Deverakonda Video) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाब के लोगों से इंट्रैक्ट करने के लिए पैप्स से पंजाबी सीखते नजर आ रहे हैं।
फिल्म प्रमोशन करने चंडीगढ़ पहुंचे विजय देवरकोंडा से एक पैपराजी पूछता है,’पंजाबी बोल लेते हो।’ इसपर विजय देवरकोंडा हिंदी में बोलते हुए कहते हैं,’नहीं सीखना है…दो-तीन लाइन ले लूंगा आपसे क्योंकि शाम में भी लोगों से मिलना है।’ इसपर पैपराजी उन्हें लोगों से इंट्रैक्ट करने की सबसे पहली लाइन सिखाता है। वीडियो में विजय देवरकोंडा पंजाबी सीखते और उसे बोलते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए –Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट
वीडियो में विजय देवरकोंडा का पंजाबी बोलने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’यार ये कितना क्यूट है…जरा भी एटिट्यूड नहीं है इसमे।’ दूसरे ने लिखा,’ये गूगल की वॉइस जैसा साउंड कर रहे हैं।’ एक अन्य लिखते हैं,’आपका पंजाब में स्वागत है।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी विजय की तारीफ करते हुए लव और हार्ट वाला इमोजी बनाते नजर आए हैं।
बता दें कि ‘लाइगर’ से एक्टर विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को पुरी जगन्नाध ने डायरेक्टर किया है। इस फिल्म से माइक टाइसन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘लाइगर’ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़िए –फोटोशूट विवाद में बढ़ सकती हैं रणवीर सिंह की मुश्किलें, मुंबई पुलिस करेगी तलब
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines