Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को दुनिया से गए समय हो गया है। बावजूद इसके भी वो अपनी फिल्मों और सदाबहार गानों के जरिए सभी के दिलों में जिंदा हैं। बताते चलें कि 13 अगस्त को श्रीदेवी की 58 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वहीं, श्रीदेवी के बाद उनकी बेटियां भी उनके नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जान्हवी ने मां को याद कर उनके साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।
जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पिक्चर (Janhvi Kapoor Post) शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी अपनी नन्ही जान्हवी को गोद में पकड़े मुस्कुरा रही हैं। साथ ही गोलू सी जान्हवी बेहद क्यूट लगी हैं। श्रीदेवी और जान्हवी दोनों को एथनिक लुक में देखा जा रहा है, साथ ही मां और बेटी की ये बॉन्डिंग काबिल-ए-तारीफ है। जान्हवी का पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है।
और पढ़िए –Laal Singh Chaddha Memes: ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर बने मजेदार मीम्स, यूजर्स बोले- ‘प्लीज बंद कर दो इसे’
पिक्चर के साथ जान्हवी ने एक नोट में लिखा है,’हैप्पी बर्थडे मम्मा… मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस करती हूं। मैं तुम्हे सदैव के लिए प्रेम करती हूं।’ जान्हवी के पोस्ट पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी श्रीदेवी को याद कर कमेंट करते और दिल वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं। जान्हवी के साथ-साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने भी मां की याद में स्पेशल तस्वीर साझा की है।

खुशी कपूर ने मां संग एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है। इस पिक्चर में भी दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला है। साथ ही श्रीदेवी बड़े ही प्यार से अपनी लाडली को किस करती नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार थीं। एक्ट्रेस का 24 फरवरी 2018 आकस्मिक निधन हो गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: