---विज्ञापन---

Ranveer Singh: फोटोशूट विवाद में बढ़ सकती हैं रणवीर सिंह की मुश्किलें, मुंबई पुलिस करेगी तलब

मंबई: न्यूड फोटोशूट विवाद में एक्टर रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए 22 अगस्त को तलब किया जाएगा। शुक्रवार को मंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में नहीं हैं।बता दें कि […]

---खबर नीचे जारी है---

मंबई: न्यूड फोटोशूट विवाद में एक्टर रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए 22 अगस्त को तलब किया जाएगा। शुक्रवार को मंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में नहीं हैं।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें 22 अगस्त को पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

और पढ़िए –Urvashi Rautela और ऋषभ पंत की तकरार जारी, बयानबाजी देख फैंस दंग

रणवीर सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509, 292 और 294 और आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्वी मुंबई उपनगर में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी और एक महिला वकील की ओर से चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी। बता दें कि PAPER मैगजीन ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटो क्लिक की थी।

---खबर नीचे जारी है---

विद्या बालन समेत कई लोगों ने किया था रणवीर का सपोर्ट

रणवीर के फोटोशूट पर विद्या बालन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेकने दिजिये ना। वहीं रणवीर को कपड़ा दान करने की बात सुनते ही विद्या ने आगे कहा, “शायद उन लोगों के पास ज्यादा काम नहीं है तो इसीलिए वो इन चीजों पर वक्त गंवा रहे हैं। अगर आपको अच्छा नहीं लगे तो, पेपर बंद कीजिए फेंक दीजिए, जो करना है करिए एफआईआर वेफाइआर के चक्कर में क्यों पड़ना है?”

और पढ़िए –Laal Singh Chaddha को एक और तगड़ा झटका, रिलीज के साथ ही FIR दर्ज

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, जान्हवी कपूर ने कहा था कि ने कहा कि रणवीर का मैगजीन के लिए न्यूड पोज देना उनकी कलात्मक स्वतंत्रता थी और इसके लिए उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए। जान्हवी ने कहा, “मुझे लगता है कि ये कलात्मक स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए दंडित किया जाना चाहिए।” वाणी कपूर ने कहा, “रणवीर एक महान कलाकार हैं। वो सही सौंदर्यशास्त्र और संवेदनशीलता के साथ प्रयोगात्मक और खुले हैं।”

 

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 12, 2022 08:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola