Vidya Balan Video: बी-टाउन की टैलेंटेड अदाकारा विद्या बालन (Vidya Balan) पर्दे पर जितनी सीरियस दिखती है, रियल लाइफ में उतनी ही फनी हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी फनी वीडियो के जरिए अपने फैंस को इंटरटेन करती देखी जाती हैं।
इसी कड़ी में एक्ट्रेस का एक और फनी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रैप करती नजर आ रही हैं।
यहां देखें वीडियो
विद्या बालन के लेटेस्ट रील में उन्हें लाल रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। वो MTV Hustle 2.0 से मशहूर हुईं रैपर ऋष्टि तावड़े के रैप ‘मैं नहीं तो कौन बे’ पर लिप-सिंक करती देखी जा सकती हैं।
क्लिप को शेयर करते हुए विद्या ने लिखा-‘जब लोग पूछते हैं कि पिक्चर में हीरो कौन है?’ इसपर विद्या रैप करते हुए कहती हैं, ‘मैं नहीं तो कौन बे।’ इस क्लिप को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं साथ में फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
फैंस के साथ-साथ इन सेलेब्स को भी किया लाइक
इस क्लिप को उनके फैंस जोरो-शोरो से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यजूर ने लिखा- ‘आपकी रील्स बहुत मज़ेदार हैं!!।’ दूसरे ने लिखा- ‘सबसे अच्छी रील्स आप से आती हैं।’ एक अन्य ने कहा- ‘आप सबसे अच्छी हैं।’
वहीं कुछ सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। इनमें विक्की कौशल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक का नाम शामिल है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: सुंबुल की इंसिक्योरिटी पर फूटा सलमान का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास
विद्या बालन का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो विद्या को आखिरी बार सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जलसा’ (Jalsa) में देखा गया था। फिल्म में अभिनेत्री शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं अभिनेता इकबाल खान, मानव कौल और रोहिणी हट्टंगड़ी सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इससे पहले उन्हें ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘शेरनी’ में देखा गया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines