Bigg Boss 16: सुंबुल की इंसिक्योरिटी पर फूटा सलमान का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 16: सुंबुल की इंसिक्योरिटी पर फूटा सलमान का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 16: सुंबुल की इंसिक्योरिटी पर फूटा सलमान का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का हर एपिसोड पिछले से ज्यादा बवालिया होता जा रहा है।

मेकर्स ने आने वाले ‘शनिवार का वार’ (Shanivar ka War) की कुछ झलकियां साझा कर दी हैं, जिसे देख फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगा। घर में टीना, शालीन और सुंबुल के बीच एक बार फिर भयंकर भिड़ंत हुई है, जिसके सलमान इनकी क्लास भी लगाएंगे।

यहां देखें-

कलर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान सबसे पहले शालीन और MC Stan की फाइट को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज करवा रहे हैं। प्रोमो को देखकर ही अंदाजा लगा जा सकता है कि आने वाली एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है। इस क्लिप के शुरूआत में हम सुंबुल को शालीन से ये कहते सुन रहे है कि ‘तुम बाहर नहीं जाओगे, तुम्हें कुछ नहीं होगा। इसके बाद सलमान खान सुंबुल को फटकार लगाते दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/ClFupm6IPnD/?utm_source=ig_web_copy_link

आगे सलमान कहते है कि ‘ये शालीन से ऑब्सेस्ड हैं’, जिसके बाद शालीन कहता है कि ‘ये मेरे से 20 साल छोटी है।’ फिर होस्ट करते है कि ‘ऐसी कौन-सी गहरी दोस्ती है, जो टीना को ये 5 मिनट नहीं दे रही बात करने के लिए’, जिसके बाद टीना कहती हैं कि ‘शालीन बाथरुम भी जाता है तो ये बाथरुम के बाहर जाकर खड़ी हो जाती है।’

सुंबुल पर फूटा सलमान का गुस्सा 

फिर सुंबुल रोते हुए कहती है कि ‘मुझे नहीं रहना है यहां पर, मुझे घर जाना है’, जिसके बाद सलमान गुस्से में कहते है कि तो ‘चले जाओ, रोका किसने है तुम्हें’। क्लिप को यहीं पर समाप्त कर दिया जाता है, लेकिन इतना तो समझ में आ गया होगा कि आने वाले ‘शनिवार का वार’ काफी धमाकेदार होने वाला है।

क्लिप पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

क्लिप सामने आते ही फैंस भी इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘सुंबुल अपने सीरियल की स्क्रिप्ट फॉलो कर रही है।’ दूसरे ने कहा-‘इसको भगवान के लिए निकल दो प्लीज। ‘ एक अन्य ने कमेंट किया-‘शालीन से सुंबुल: कुछ कुछ होता है शालीन तुम नहीं समझेंगे।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ