Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए खास वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।
साड़ी पहन किया जबरदस्त डांस
लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस पर्पल और ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।अक्षरा सिंह इस वीडियो में अपने सॉन्ग ‘झुलनियां’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। साड़ी में अक्षरा सिंह अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह डांस वीडियो (Akshara Singh Dance Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
अभी पढ़ें – Teacher’s Day Special Series & Movies: इन फिल्मों ने बदला शिक्षक और छात्र के बीच रिश्ते का नजरिया
फैंस ने लुटाया प्यार
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा के करीब 48 लाख फॉलोवर्स है। अक्षरा के वीडियो और पिक्चर शेयर करते ही वायरल हो जाते हैं। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस डांस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स अक्षरा के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
अभी पढ़ें – राकेश तिवारी और सबा खान का गाना Dugo Marad Se आउट, सिज्जलिंग अंदाज में आईं नजर
बिग बॉस OTT में आ चुकी हैं नजर
भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।हालांकि एक्ट्रेस यह शो तो नहीं जीत पाई लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू!
बिग बॉस OTT ने एक्ट्रेस को नेशनल स्टार बना दिया। जिसका असर एक्ट्रेस के करियर ग्राफ पर बखूबी देखने को मिल रहा है।बीते दिनों एक्ट्रेस कई फेमस हिंदी सॉन्ग्स के भोजपुरी वर्जन में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines