राकेश तिवारी और सबा खान का गाना Dugo Marad Se आउट, सिज्जलिंग अंदाज में आईं नजर
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आए दिन नए नए गाने रिलीज होते ही रहते हैं। कभी खेसारी, तो कभी पवन, कभी रितेश और कभी अंकुश राजा अपनी दमदार गानों को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन्हीं में से एक राकेश तिवारी (Rakesh Tiwari) का लेटेस्ट सॉन्ग आउट हुआ है, जो कुछ समय पहले ही आउट हुआ है।
राकेश तिवारी के हालिया रिलीज गाने के बोल हैं ‘दुगो मरद से प्यार कईले’ (Dugo Marad Se Pyaar Kaile) , और इसे भोजपुरी इंडस्ट्री की सिज्जलिंग अदाकार सबा खान (Saba Khan) पर फिल्माया गया है। इस गाने का वीडियो काफी हॉट और धमाकेदार है। एक्ट्रेस सफेद लहंगा चोली में काफी खूबसूरत दिख रही है। इस दौरान वो दो-दो एक्टर्स के साथ रोमांस फर्मारती देखी जा सकती हैं।
गाने को आवाज दिया है, राकेश तिवारी ने। बोल लिखे हैं छोटे मधेशिया ने और म्यूजिक त्रुभुवन यादव ने दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को चंद घंटों में हजारों व्यूज मिल गए हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: