Vicky Kaushal Video: कैटरीना के लाख मना करने पर भी नहीं माने विक्की, शेयर किया ऐसा वीडियो
Edited By Ritu Shaw

Vicky Kaushal Video: कैटरीना के लाख मना करने पर भी नहीं माने विक्की, फिर शेयर किया ऐसा वीडियो
Edited By Ritu Shaw

Vicky Kaushal Video: कैटरीना के लाख मना करने पर भी नहीं माने विक्की, फिर शेयर किया ऐसा वीडियो
Vicky Kaushal Video: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक विक्की कौशल एक बार फिर अपने धमाकेदार अंदाज के साथ लौट आए हैं। अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक बार फिर वो अपने डांसिंग मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने वीडियो को लेकर कैटरीना के विचार भी साझा किए हैं।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम रील के जरिए पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने ‘क्या बात है’ पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ग्रे हूडी ब्लैक कैप और टिंटेड शेड्स में नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को इस तरह के वीडियो पोस्ट करना पसंद नहीं है। विक्की इस क्लिप में अपनी कुर्सी से उठे बिना कुछ डांस स्टेप्स दिखाते हैं। यह गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भी है और इसमें वह और कियारा आडवाणी डांस फ्लोर पर हैं।
और पढ़िए – Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर
विक्की ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि पत्नी कैटरीना ऐसे वीडियोज पोस्ट करने से मना करती हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी पत्नी मुझसे इस तरह के वीडियो न डालने की विनती करती है, लेकिन मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। उम्मीद है कि एक दिन वह कहेंगी…”क्या बात है!!!”
हालांकि, उनके फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, “ओह माय गॉड, लेकिन हमें आपके ऐसे वीडियो बहुत पसंद हैं !!” दूसरे ने कहा, “आपकी पत्नी गलत है … हमें ये वीडियो पसंद है !!!!!!” एक और ने लिखा, “इस मामले में कृपया अपनी पत्नी की बात न सुनें।” एक कमेंट में तो यह भी लिखा है कि, “यहां तक कि कैटरीना मैम को भी शामिल होना चाहिए।” वहीं ज्यादातर लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया के रूप में लिखा, “क्या बात है”।
‘क्या बात है 2.0’ विक्की की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का तीसरा गाना है, जो मंगलवार को रिलीज हुआ। यह तनिष्क बागची के हार्डी संधू और बी प्राक के हिट पंजाबी गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है। फिल्म से दो अन्य गाने भी रिलीज किए गए हैं जिनमें भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और ये 16 दिसंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विक्की अक्सर अपनी कार या अन्य जगहों पर पंजाबी गानों पर थिरकते हुए देखे जा चुके हैं। उन्होंने पिछले साल कैटरीना से शादी की थी। दोनों 9 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: