Veena Kapoor Murder: बॉलीवुड के गलियारों से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन सबके होश उड़ गए हैं। दिग्गज अभिनेत्री वीना कपूर (Veena Kapoor), जो 74 साल की थीं, उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में उनकी हत्या कर दी।
वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बेसबॉल के बल्ले से अपनी मां की हत्या की है। वहीं वीना के को-स्टार नीलू कोहली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस नीलू के पोस्ट के बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और बी-टाउन में इसने सनसनी मचा दी।
और पढ़िए – फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को गिफ्ट किया आईफोन
नीलू कोहली (Nilu Kohli) की पोस्ट
एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ अपने इंस्टाग्राम के जरिए पूरे मामले की जानकारी दी। पोस्ट में, उन्होंने लिखा कि वीना जी आप बेहतर की हकदार थीं। मेरा दिल टूट गया है। आपके लिए यह पोस्ट कर रही हूं। क्या बोलूं? शब्दों की कुल हानि हो रही है मुझे आशा है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार आप शांति से आराम कर रही हैं।
जुहू स्थित बंगला है जहां यह दुखद घटना हुई। इस पॉश जुहू इलाके में एक शख्स ने अपनी 74 साल की मां की बेसबॉल के बल्ले से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को माथेरान में फेंक दिया। उनके यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: एक बार फिर जलवा बिखेरेंगी शहनाज गिल, फैंस का बज्ज हाई
कई बार बेसबॉल के बल्ले से किए वार
आगे नीलू कोहली ने लिखा कि, पूछताछ के दौरान, बेटे ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई बार वार करने के बाद गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने उन्हें बताया कि उनके बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने अपराध किया और उनके शव को रायगढ़ जिले के माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया।
अन्य समाचार पोर्टलों से मिली जानकारी के अनुसार, बेटे ने अपनी मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई बार प्रहार किया और बाद में, उनके शव को एक सूनसान जंगल के एक नदी में फेंक दिया। मर्डर मुंबई के जुहू इलाके में हुआ। उनके बेटे ने पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया है। शो डीएनए में बताई गई खबर के अनुसार, वह अपनी मां से 12 करोड़ का प्लॉट हड़पना चाहता था। वीना से बहस के दौरान वह गुस्से में आ गया और गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी।
इस बीच, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines