फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को गिफ्ट किया आईफोन

KK Goswami, Ashok Prasad Abhishek

फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को किया आईफोन भेंट

विज्ञापन

Ashok Prasad Abhishek: फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं और आये दिन अपने नए-नए कारनामों से चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही उन्होंने पिछले कुछ दिनो में अपनी दरियादिली का नमूना पेश किया। जब उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्मी सितारों को और दोस्तों को आई फोन गिफ्ट किया।

अब ऐसा ही उन्होंने कीमती आईफोन मशहूर अभिनेता के के गोस्वामी को उपहार के रूप में भेंट किया। अशोक प्रसाद अभिषेक अपने लोगों के चहरे पर एक मुस्कान के लिए कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उन्हें इस भीड़ में सबसे अलग बनाता है।

विज्ञापन

कौन हैं अशोक प्रसाद अभिषेक?

आपको बता दें कि अशोक प्रसाद अभिषेक भोजपुरी फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी सहित कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया है। इसके साथ ही वह आईटी विभाग में बहुचर्चित व्यक्ति हैं और कई अवार्ड से उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

विज्ञापन

के के गोस्वामी के बारे में

केके गोस्वामी एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं जो भारतीय टीवी धारावाहिकों, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 27 साल से अधिक के ऑनस्क्रीन करियर में, गोस्वामी को स्टार परिवार अवार्ड, जी रिश्ते और कई अन्य सहित कई पुरस्कार से सम्मानित किया गाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ