दिल्ली के जंतर-मंंतर पर इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रोटेस्ट को लोगों का भरपूर समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है. हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस प्रोटस्ट का समर्थन किया है. लेकिन इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) की पत्नी ट्विंकल खन्ना और एक्टर वरुण धवन ने भी एक पोस्ट शेयर छात्रों का समर्थन किया किया है.
सुपरस्टार वरुण धवन ने छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर साफ किया है कि सभी स्टूडेंट्स को अपने हक है कि वे सवाल पूछ सकते हैं. बच्चों की आवाज को सुनना चाहिए. वहीं अभिनेत्री ने ट्विंकल खन्ना ने कहा कि हमें ऐसे देश का हिस्सा बनने पर गर्व है कि जहां के बच्चे अपने असहमति जताने की साहस रखते हैं. बता दें कि लंबे समय से छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रोटेस्ट को लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘वो कल हैं, उनकी बात सुनना एहसान नहीं…’, छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना कपूर
वरुण धवन ने पोस्ट में क्या कहा?
सुपरस्टार वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘स्टूडेंट्स हमारे देश का आने वाला कल है वो देश की भविष्य है. किसी भी छात्र का सपना टूटता है, तो वो सिर्फ उस बच्चे का नहीं बल्कि पूरे परिवार का सपना टूट जाता है. बच्चों को जब भी लगे की सिस्टम उनकी मेहनत को सफल नहीं होने दे रहा है, तो छात्रों का सवाल पूछने का पूरा हक है. उनकी (बच्चों) आवाज जरूर सुनी जानी चाहिए. एक्टर ने आगे लिखा, बच्चों की सुरक्षा होनी चाहिए और उनकी मेहनत का फल मिलना चाहिए और ईमानदारी से उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए. वरुण धवन ने कहा, मैं ऑथोरिटीज से गुजारिश करता हूं कि वो बच्चों की चिंताओं पर ध्यान दें. जय हिंद.
यह भी पढ़ें: ‘मां-बाप के पास घर जाओ…’, छात्रों से बोले सलमान खान- पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे PM
ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट में क्या लिखा?
खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश की नागरिक हूं, जहां हमारे बच्चे अब भी असहमति जताने, विरोध करने, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना करने की हिम्मत रखते हैं. हालांकि, यह एक दुख की बात ये है कि उन्हें आज के दौर में ऐसा करना पड़ रहा है.’ ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके पोस्ट पर कमेंट भी कर है.
संबंधित खबरें
'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 mins agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
5 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
5 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
23 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines