Nina Dobrev: मनोरंजन जगत की और हसीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, हॉलीवुड एक्ट्रेस नीना डोबरेव, जो ‘द वैम्पायर डायरीज’ में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं उन्होंने सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद नीना ने पोस्ट शेयर करके दी है। एक्ट्रेस की सगाई से फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही उन्हें जमकर बधाई भी दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज
नीना डोबरेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट में अपनी सगाई का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर करते हुए नीना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में नीना ने लिखा है कि RIP boyfriend, hello fiance. नीना ने अमेरिकी ओलंपिक पदक विजेता शॉन व्हाइट से शादी की है। नीना के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि साथ में दोनों बेहद अच्छे लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि आपको आने वाले जीवन की बधाई। चौथे यूजर ने लिखा कि आपकी जोड़ी बेहद शानदार है। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए कपल को बधाई दे रहे हैं। ना सिर्फ यूजर्स बल्कि इस पोस्ट पर भारतीय सिनेमा के सितारों ने भी कमेंट्स कर बधाई दी है।
कौन हैं नीना डोबरेव?
नीना डोबरेव की बात करें तो उनका जन्म 9 जनवरी 1989 को हुआ था। नीना बेहद मशहूर बल्गेरियाई-कैनेडियन अभिनेत्री और मॉडल हैं। नीना ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी बेहद खास जगह बनाई है। ना सिर्फ विदेशी बल्कि इंडिया में भी नीना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। नीना की सगाई से इंडिया में भी उनके फैंस बेहद खुश हैं।
शॉन व्हाइट कौन हैं?
इसके साथ ही अगर शॉन व्हाइट की बात करें तो वो एक अमेरिकी पूर्व स्नोबोर्डर और स्केटबोर्डर हैं। उन्होंने पांच बार के ओलंपियन और हाफ-पाइप स्नोबोर्डिंग में तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है। उनके नाम सबसे ज्यादा एक्स गेम्स स्वर्ण पदक और एक स्नोबोर्डर द्वारा सबसे ज्यादा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने पूरे करियर में विभिन्न श्रेणियों में 10 ESPY पुरस्कार भी जीते हैं।
यह भी पढ़ें- Sohail Khan को तलाक के बाद Seema Sajdeh ने विक्रम आहूजा को ही क्यों चुना? Netflix के शो में वजह रिवील
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
42 mins ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 hr agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
2 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
2 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
16 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
19 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines