Sohail Khan को तलाक के बाद Seema Sajdeh ने विक्रम आहूजा को ही क्यों चुना? Netflix के शो में वजह रिवील

Seema Sajdeh: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपनी बीती पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही उन्होंने अब अपने एक्स के पास वापस जाने पर रिएक्ट किया है।

Seema Sajdeh

Seema Sajdeh

विज्ञापन

Seema Sajdeh: बॉलीवुड के तमाम सितारें ऐसे हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोई अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर, तो कोई अपनी शानदार लव-स्टोरी को लेकर, कोई तलाक को लेकर तो कोई धोखे को लेकर। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी अपनी बीती पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’

हाल ही में सीमा सजदेह ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के फेमस रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में खुलासा करते हुए कहा कि वो विक्रम अहूजा नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। इसका खुलासा करने के बाद कई तरह की बातें होने लगी। वहीं, अब सीमा ने इस पर भी रिएक्ट किया है। जी हां, सोहेल खान से तलाक लेकर अलग होने के बाद वापस अपने एक्स को डेट करने पर सीमा ने जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

एक्स के पास वापस जाने पर बोलीं सीमा

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सीमा से सोहेल से अलग होने के बाद एक्स के पास वापस जाने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता। साथ ही उन्होंने रिश्तों और बाकी चीजों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब आपको पता कि वो अब युवा नहीं हैं और आपके और उनके भी बच्चे हैं, तो ये आसान नहीं हो सकता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neelam (@neelamkotharisoni)

ये बहुत अलग होता है- सीमा

इसके आगे सीमा ने कहा कि इसमें कई और भी लोग हैं। जब आप छोटे होते हैं, तो ये बिल्कुल अलग हो जाता है, लेकिन बड़े होने के बाद से पूरी तरह से अलग हो जाता है। इसलिए हर किसी की फीलिंग्स और इमोशंस का ध्यान रखना पड़ता है। सीमा ने आगे कहा कि हां ये इतना मुश्किल नहीं है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में ध्यान रखान पड़ता है।

विज्ञापन

2022 में दी थी तलाक की अर्जी

ऐसे रिश्ते कई लोगों के बारे में होते हैं। विक्रम के साथ अपने रिश्ते पर सीमा ने कहा कि ये तभी होता है जब किसी को इसकी उम्मीद कम होती है। गौरतलब है कि सीमा ने सलमान खान के भाई सोहेल खान से शादी की थी। हालांकि ये शादी लंबे टाइम तक नहीं चली और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। जी हां, साल 2022 में सोहेल और सीमा ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। भले ही दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन अभी भी दोनों बेटों योहान और निरवान को मिलकर ही बड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ