‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं. इन्हीं विवादों के बीच वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मिस्ट्री मैन संग उनके वीडियोज भी लगातार वायरल हो रहे हैं. वो दूसरी शादी को लेकर भी हेडलाइन्स में काफी बनी हुई हैं. इन चर्चाओं के बीच एक चर्चा ये भी रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. इन सबके बीच अब चंद्रिका का रिएक्शन वीडियो सामने आया है.
‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने रिश्ते और धर्म बदलने की अफवाहों पर बात करते हुए नजर आ रही हैं. चंद्रिका ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए गुस्सा जाहिर किया है. इसमें वो हाथ जोड़े हुए नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा का ‘टॉक्सिक’ अंदाज आज होगा रिवील, जानें टीजर की टाइमिंग
चंद्रिका दीक्षित का वीडियो वायरल
वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, ‘मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो कि मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले तो ना मैं किसी राजनीतिक दल में हूं और ना मैं किसी संगठन में हू्ं. मेरे कुछ कैरेक्टर और मेरे कुछ वीडियो को लेकर मेरे धर्म को जज नहीं किया जाए. हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं और मुझे ये ना सिखाया जाए कि धर्म का पालन कैसे करते हैं. मैं सभी धर्म का पालन करती हूं, मैं सभी धर्म का सम्मान करती हूं. मैं कल भी ब्राह्मण थी, मैं आज भी ब्राह्मण हूं. रही बात कुछ चीजों के जवाब की तो बहुत जल्द ही सामने हर चीज का जवाब आएगा.’
यह भी पढ़ें: O Romeo या Tu Yaa Main… 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें अब तक का कलेक्शन
पति युगम गेरा ने लगाए थे आरोप
गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर करते हुए पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद युगम ने भी वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो शांत नहीं बैठेंगे. उन्हें भी चीजें पता है. वीडियो में कहा था कि वड़ा पाव गर्ल किसी के साथ भी अफेयर करें या वीडियो बनाएं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके इस बयान के बाद चंद्रिका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी. हालांकि, अब इन बातों में कितनी सच्चाई ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines