मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया है। सोमवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए नए पोस्टर से पर्दा हटाया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बिग बी द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट पोस्टर में वो अपने दो दोस्तों अनुपम और बोमन के साथ ट्रेक पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में हिमालय और बर्फ से ढके पहाड़ों का सुंदर दृश्य भी देखा जा सकता है। कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने का फैसला करते हैं।
पोस्टर को फैंस के साथ साझा करते हुए, अमिताभ ने लिखा, “हमारी फिल्म #ऊंचाई का दूसरा पोस्टर आपके लिए लाने पर गर्व है। मेरे और मेरे दोस्तों @anupampkher और @boman_irani के साथ अपने परिवार के साथ मिलकर दोस्ती, रोमांच और जीवन का जश्न मनाएं! एक फिल्म @Mahaver_jain_films और @boundlessmedia.in के सहयोग से #SoorajBarjatya और @rajshrifilms द्वारा, @uunchaithemovie 11.11.22 को आपके नजदीकि थिएटर्स में।”
पोस्टर साझा करने के तुरंत बाद, उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कमेंट बॉक्स प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने एक लाल दिल वाली इमोजी ड्रॉप कर पिता की अपकमिंग फिल्म के लिए प्यार दर्शाया। वहीं फैंस भी नए पोस्टर पर प्यार की बौछार करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता ❤️😍।” दूसरे ने कमेंट किया, “आपके प्रदर्शन का इंतजार है ❤️।”
अभी पढ़ें – Karan Johar ढूंढ रहे हैं सारा का पति?, पैप्स से बोले- “कौन बनेगा सारा का शौहर?”
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन वर्तमान में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे। वहीं उनकी दूसरी फिल्म गुड बाय भी रिलीज होने के लिए तैयार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines