Kamaal Rashid Khan: KRK ने ट्वीट कर संघ से जुड़ने की ख्वाहिश जताई, लिखा- मैं RSS के साथ जुड़ने के लिए तैयार हूं

KRK

Kamaal Rashid Khan: कमाल राशिद खान (KRK) एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने नए ट्वीट में केआरके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत से आग्रह किया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें RSS में शामिल होने दें। बता दें कि हाल ही में एक विवादास्पद ट्वीट मामले में गिरफ्तारी के बाद केआरके जमानत पर छूटे हैं।

केआरके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया था कि अगर उन्हें उनकी जरूरत है तो वह संघ में शामिल होना चाहते हैं।

KRK ट्वीट में देवेंद्र फडणवीस के साथ आरएसएस प्रमुख को भी टैग किया। ट्वीट में लिखा था, “माननीय @DrMohanBhagwat जी, अगर #RSS को मेरी जरूरत है तो मैं @RSSorg से जुड़ने के लिए तैयार हूं। @Dev_Fadnavis ”(sic)

केआरके ने इस ट्वीट से कुछ दिन पहले एक अन्य ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि देश में सुरक्षित रहने के लिए एक राजनेता होने की जरूरत है न कि एक अभिनेता की। केआरके के हालिया ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर आरएसएस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस उनसे (केआरके) खुश हैं, तो उन्हें और अधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उधर, केआरके के ट्वीट को लेकर कुछ यूजर्स ने उनके उस पुराने ट्वीट की भी याद दिलाई जिसमें केआरके ने आरएसएस की आलोचना की थी। केआरके ने 2016 के ट्वीट में कहा था कि एक दिन ये सांप्रदायिक संगठन जैसे वीएचपी, आरएसएस, बजरंग दल आदि भारत को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे और फिर पूरी दुनिया भारत का बहिष्कार करेगी।

बता दें कि मुंबई में वर्सोवा पुलिस ने केआरके को 26 अगस्त को 24वें एमएम कोर्ट बोरीवली, मुंबई के आदेश के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद केआरके को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 9 सितंबर को उन्हें जमानत मिल गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ