4 करोड़ लेकर भी पूर्व सीएम की बेटी को नहीं बनाया हीरोइन, ठगी का शिकार होकर पहुंची थाने

Aarushi Nishank: उत्तराखंड से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पूर्व सीएम की बेटी को हीरोइन बनाने का लालच देकर 4 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

Aarushi Nishank

Aarushi Nishank

Aarushi Nishank: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल की बेटी और अभिनेत्री-निर्माता आरुषि निशंक धोखाधड़ी का शिकार हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर्स मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ चार करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत देहरादून के कोतवाली शहर में दर्ज कराई है। इस मामले में आरुषि निशंक ने सिर्फ ठगी का आरोप नहीं लगाया, बल्कि मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं?

विज्ञापन

आरुषि के साथ हुई चार करोड़ रुपये की ठगी

अपनी शिकायत में आरुषि ने बताया कि उनसे एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने और बड़े मुनाफे का लालच देकर पैसे वसूले गए। आरुषि की अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम हिमश्री फिल्म्स है और वो फिल्मों का निर्माण करती हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे उन्हें फिल्म के लिए झूठ बोलकर फंसाया गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarushi Nishank (@arushi.nishank)

एक फिल्म की फर्जी पेशकश

आरुषि ने बताया कि मुंबई के प्रोड्यूसर्स मानसी और वरुण ने उन्हें एक फिल्म के सिलसिले में संपर्क किया। दोनों ने खुद को मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का निर्देशक बताया और कहा कि वो एक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बना रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में होंगे। उन्होंने ये दावा किया कि फिल्म में लीड हीरोइन के लिए आरुषि को ही चुनने की बात की थी।

विज्ञापन

पैसे का वादा करके मिला धोखा

आरुषि निशंक ने आरोप लगाया कि इन प्रोड्यूसर्स ने उन्हें एक ऑफर दिया, जिसमें उन्हें ये कहा गया कि अगर वो फिल्म में पांच करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, तो न सिर्फ उन्हें लीड रोल मिलेगा, बल्कि फिल्म के कुल मुनाफे का 20% भी मिलेगा। उन्होंने ये भी वादा किया था कि अगर आरुषि को ये रोल पसंद नहीं आया तो पूरे पैसे 15% ब्याज के साथ लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को हिमश्री फिल्म्स और मिनी फिल्म्स के बीच एक एमओयू साइन हुआ और इसके बाद आरुषि ने 2 करोड़ रुपये की पहली किश्त अदा की। इसके बाद नवंबर में और पैसे की मांग की गई, जिनमें 1 करोड़, 25 लाख और 75 लाख रुपये शामिल थे।

स्क्रिप्ट और प्रमोशन का न होना

आरुषि ने आरोप लगाया कि न तो फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हुई और न ही उनका प्रमोशन किया गया। जब उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। लेकिन प्रोड्यूसर्स ने उन्हें ये बताया कि भारत में शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यूरोप में शूटिंग होगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें पोस्ट की गईं, उनमें से आरुषि को जानबूझकर हटा दिया गया।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

आरुषि और उनके परिवार को यह धमकी भी दी गई कि अगर वो इस मामले में आगे बढ़ेंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आरुषि ने इस गंभीर मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और अब देखना ये है कि जांच में क्या नई जानकारी सामने आती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ