Usha Jadhav का कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने खोले इंडस्ट्री के काले राज

Usha Jadhav: नेशनल अवॉर्ड विजेता ऊषा जाधव ने फिल्म इंडस्ट्री के काले राज के बारे में खुलासा किया है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

Usha Jadhav

Usha Jadhav

विज्ञापन

Usha Jadhav: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कोई ना कोई अपने संग हुए मिसबिहेव पर बात करता नजर आ ही जाता है। इस मामले में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। वहीं, अब नेशनल अवॉर्ड विजेता ऊषा जाधव ने भी फिल्म इंडस्ट्री के काले राज के बारे में खुलासा किया है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

ऊषा जाधव ने कास्टिंग काउच पर की बात

दरअसल, बात उस वक्त ही है जब भारत में #MeToo कैंपेन को लेकर माहौल गरम था। इस दौरान BBC वर्ल्ड ने ‘बॉलीवुड डार्क सीक्रेट’ नाम से एक डॉक्युमेंट्री जारी की थी। इसमें इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने बताया था कि उन्होंने क्या-क्या झेला है। इस दौरान ऊषा जाधव ने भी इंडस्ट्री के बारे में बात की थी।

Advertisment

फिल्म के ऑफर के बदले…

ऊषा जाधव ने खुलासा किया था कि जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म के ऑफर के नाम पर उनसे सेक्शुअल फेवर मांगा था। उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि मैं हैरान रह गई, तब मैंने कहा कि क्या… मेरे पास पैसे नहीं हैं? तो उसने कहा कि नहीं, नहीं, नहीं… मैं तुमसे कोई पैसे नहीं चाहता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Usha Jadhav (@jadhavusha)

सेक्स के बारे में समझाया

उसने आगे कहा कि ये कोई पैसों की बात नहीं बल्कि आपके साथ सोने की बात है। इस बारे में ऊषा ने आगे कहा कि उस दौरान उन्होंने सेक्स के बारे में समझाया। एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा कि एक अभिनेत्री होने के तौर पर जितना हो सकता है सेक्स करने में खुशी होनी चाहिए और अपनी सेक्शुअलिटी को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

मैंने मना किया, तो कहा कि मेरा बर्ताव सही नहीं

उस वक्त उसके मन में जो आया उसने किया। उसने जहां चाहा वहां किस किया, जहां चाहा हाथ लगाया और टच किया। उसने मेरे हाथ कपड़ो के अंदर डाल दिए और मैं बहुत हैरान थी। मैं उसे ऐसा करने से रोक रही थी। जब मैंने उसे रोका तो उसने मुझे कहा कि अगर मुझे इस इंडस्ट्री में रहना है, तो मेरा मना करना या इस तरह का बर्ताव बिल्कुल सही नहीं है।

2007 में की थी करियर की शुरुआत

ऊषा जाधव की बात करें तो वो एक फेमस एक्ट्रेस हैं, जो महाराष्ट्र में पैदा हुई हैं। हालांकि महाराष्ट्र स्पेन में रहती हैं। ना सिर्फ हिंदी बल्कि उन्होंने मराठी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। साल 2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीता है और दर्शकों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ