Radhika Apte: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में राधिका का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। राधिका का बेबी बंप देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
‘सिस्टर मिडनाइट’ के यूके प्रीमियर में नजर आई राधिका
दरअसल, हाल ही में राधिका आप्टे को उनकी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ के यूके प्रीमियर में देखा गया। इस दौरान राधिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की थी और अपने लाइट लुक से मेकअप को कम्पलीट किया था। राधिका के लुक को देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। हालांकि यूजर्स का ध्यान राधिका के बेबी बंप पर अटक गया।

Radhika Apte
एक्ट्रेस को सब दे रहे बधाई
जी हां, इस दौरान रेड कार्पेट पर राधिका ब्लैक ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। एक्ट्रेस के बेबी बंप को देखकर उनके फैंस और चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समाए और उन्हें जमकर बधाई और शुभकामनाएं देने लगे। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई एक्ट्रेस के लिए बेहद खुश है।
राधिका ने शेयर किया पोस्ट
राधिका ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट से फोटोज शेयर की हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है कि ‘सिस्टर मिडनाइट प्रीमियर’। राधिका के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत बधाई, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।
शादी की भनक भी नहीं लगने दी थी
गौरतलब है कि राधिका ने ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर संग शादी की है। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं। राधिका ने अपनी शादी की खबर भी किसी को नहीं लगने दी थी और सीक्रेट वेडिंग की थी। बॉलीवुड में बहुत कम लोग जानते थे कि एक्ट्रेस शादी कर चुकी हैं। वहीं, अब दूसरे सेलेब्स की तरह उन्होंने इस खबर को भी लोगों के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने अब खुद ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की है।