मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने एक और यूनीक फैशन के साथ लौट आई हैं। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर से निकली ये इंटरनेट सेंसेशन हैं आए दिन अपने नए नए अवतार से नेटिजेंस को चौंकाती देखी जाती हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने लेटेस्ट फैशन से सभी को चौंका दिया है।
कभी कांच, कभी प्लास्टिक, कभी अखबार, कभी ब्लेड, तो कभी ग्लिटर से खुद को छिपाने के बाद अब वो एक बार फिर अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आईं हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का लेटेस्ट वीडियो (Urfi Javed Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी स्कर्ट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक्ट्रेस का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: सलमान के सामने साजिद का कंफेशन, घमंड के चलते हो गया करियर बर्बाद
उर्फी की अनोखी स्कर्ट
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पिंक कलर की टॉप के साथ ढेर सारी घड़ियों से बनी स्कर्ट (Urfi Javed watch skirt) पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये स्कर्ट पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है, जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या समय है महान!’ उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर लोग दंग हैं।
नेटिजेंस ने किया ट्रोल
कई लोग उन्हें इस अंदाज के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ओहो 2 साल से मेरी खराब घड़ी देखो आखिरकर आज काम आ ही गई’। तो दूसरे ने लिखा, ‘ये सारी घड़ी देदो मेरे को’। एक यूजर ने लिखा, ‘बीच की दो ब्लैक बली घड़ी मुझे चाहिए कित्ने की है’।
प्रशंसकों ने की तारीफ
हालांकि, ट्रोलिंग के बावजूद सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उर्फी के लुक की तारीफ की है। एक फैन ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ओस्म्मम्म लुकिंग’। एक अन्य ने लिखा, “बहुत खूबसूरत लग रही हो !! स्टाइलिश लुक !!” इनके अलावा कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी ड्रॉप की।
अभी पढ़ें – Asha Parekh Birthday: दिग्गज अदाकारा के कुछ सबसे लोकप्रिय गीत, जो आज भी हैं सदाबहार
वर्कफ्रंट
उर्फी जावेद को पहली बार 2016 के टीवी शो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, फिर ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ में देखा गया था। इनके अलावा उर्फी जावेद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी नजर आ चुकी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
27 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines