मुंबई: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके बोल्ड और रिस्की आउटफिट न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं बल्कि उन्हें कई बार विवादों में भी डाल देते हैं।
लेकिन उर्फी अपने कपड़ों को लेकर होने वाली सभी ट्रोलिंग को इग्नोर करते हुए लेवल अप करती रहती हैं। यही वजह है कि आज हर कोई उर्फी को बिना किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट के भी उनके नाम से पहचानता है।
अब हाल ही में, एक्ट्रेस को अपनी दोस्तों के साथ रूफटॉप पार्टी (Urfi Javed rooftop party video) का आनंद लेते हुए देखा गया। उनके साथ उनकी बहनें उरुसा जावेद और असफी जावेद भी थीं। उर्फी ने नाइट पार्टी नाइट से कुछ पलों को साझा किया है, इसके अलावा उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
हमेशा की तरह, उर्फी ने नाइट पार्टी के लिए भी एक बोल्ड अवतार धारण किया। उनके लुक की बात करें तो, उर्फी जावेद पार्टी में नेट वाले आउटफिट को चुना। जिसे उन्होंने कलरफुल ब्रा और ब्लैक शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया। वहीं बालों को उन्होंने हाई पोनीटेल में बांधा हुआ था।
वहीं नेटिजेंस के रिएक्शन पर नजर डालें तो, उर्फी के कपड़ों को देखते हुए एक यूजर ने इसे ‘मच्छर दानी’ बताया है। दूसरे ने लिखा, ‘नेट में लिपटी हुई उर्फी।’
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 16: ‘कंतारा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जानें कुल कमाई
वर्कफ्रंट पर बात करें तो, हाल ही में उनका नया गाना ‘हाय हाय ये मजबूरी’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 25 वर्षीय उर्फी को पहली बार 2016 के टीवी शो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में देखा गया था, फिर ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। इनके अलावा उर्फी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी देखी गयी थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
9 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
12 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
14 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
14 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines