Kantara Box Office Collection Day 16: 'कंतारा' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जानें कुल कमाई

Kantara Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की फिल्म पहुंची 50 करोड़ के करीब

Kantara Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की फिल्म पहुंची 50 करोड़ के करीब

मुंबई: साल 2022 अभी खत्म नहीं हुआ है, मगर इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिक्र जब भी होगा तो उसमें कंतारा का नाम जरूर लिया जाएगा। कन्नड़ रिलीज़ के बाद, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में डब और रिलीज़ किया गया।

विज्ञापन

वहीं कंतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब तक फिल्म के हिंदी वर्जन ने टिकट काउंटर पर कुल 38.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और लगातार ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

कंतारा हिंदी बॉक्स ऑफिस 16 (Kantara Box Office Collection Day 16)

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है! 16वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस दिन भी टिकट काउंटर फिल्म का अद्भुत क्रेज देखने को मिला और रिपोर्ट्स के मुताबिक 4.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.55 करोड़ हो गया।

विज्ञापन

Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Day 10- Rs 2.65 Cr
Day 11- Rs 1.90 Cr
Day 12- Rs 2.35 Cr
Day 13- Rs 2.60 Cr
Day 14- Rs 2.60 Cr
Day 15- Rs 2.75 Cr
Day 16- Rs 4.10 Cr
Total Collection: 38.55 Cr

विज्ञापन

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंतारा का ग्लोबल कलेक्शन 250 करोड़ के पार जा पहुंचा है। इतना ही नहीं कंतारा ने यश की केजीएफ 2 को पछाड़ते हुए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बनने का टैग भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

कंतारा के बारे में

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ