Urfi Javed के चेहरा का हुआ बुरा हाल, फैशन दीवा का फैंस की बढ़ी टेंशन

उर्फी जावेद के चेहरे का बुरा हाल हो गया है। फैशन दीवा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बिगड़े चेहरे का हाल दिखाया है। आइए जानते हैं कि उर्फी के फेस को क्या हुआ है?

Urfi Javed

उर्फी जावेद का बिगड़ा चेहरा। image credit- instagram

विज्ञापन

प्राइम वीडियो के पॉपुलर शो ‘द ट्रेटर्स’ की कंटेस्टेंट और फैशन दीवा उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उर्फी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब उर्फी के फैंस टेंशन में हैं। आइए जानते हैं कि आखिर उर्फी को लेकर ऐसा क्या सामने आया है?

उर्फी जावेद ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उर्फी ने अपनी एक वीडियो शेयर की है और दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने अपना चेहरा दिखाया है और इसके कैप्शन में लिखा है कि जब मुझे एक इवेंट में जाना होता है और ये एलर्जी होती है, मुझे लगता है कि मैं इसमें हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।

Advertisment

Urfi Javed

फैंस को हुए टेंशन

इसके अलावा उर्फी ने एक और लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फैशन दीवा ने अपने चेहरे की फोटो शेयर की है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बहुत बढ़िया अब मेरा चेहरा भी सूज गया है और बदतर होता जा रहा है। फैशन दीवा के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स और फैंस भी टेंशन में आ गए हैं।

Urfi Javed

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब यूजर्स ने भी उर्फी के इस हाल पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप अपना ध्यान नहीं रखती हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे मौसम, बदल रहा है, अपना ध्यान रखो। तीसरे यूजर नेलिखा कि स्कीन का ध्यान रखना होता है। एक और यूजर ने कहा कि आप अपना ध्यान रखा करो। बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों करण जौहर के पॉपुलर शो ‘द ट्रेटर्स’ में धमाल मचा रही हैं। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आ रहा है। शो में उर्फी भी बढिया गेम खेल रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ