Krishna Kulasekaran किस आरोप में हुए अरेस्ट? फरार एक्टर को पुलिस ने दबोचा

तमिल अभिनेता कृष्णा कुलसेकरन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कृष्णा कुलसेकरन की गिरफ्तारी की खबर के बाद से ही फैंस मायूस हैं और लोग जानना चाहते हैं कि एक्टर को किस आरोप में अरेस्ट किया गया है?

Krishna Kulasekaran

कृष्ण कुलशेखरन हुए अरेस्ट। image credit- instagram

विज्ञापन

पॉपुलर तमिल अभिनेता कृष्णा कुलसेकरन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कृष्णा कुलसेकरन की गिरफ्तारी की खबर ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला और अभिनेता पर क्या आरोप है?

किस आरोप में अरेस्ट हुए एक्टर?

अभिनेता कृष्णा कुलसेकरन पर ड्रग के इस्तेमाल का आरोप लगा है और इसलिए उन्हें अरेस्ट किया गया है। पुलिस को जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू की गई और लोगों से पूछताछ हुई। इस पूछताछ के बाद ही अभिनेता को अरेस्ट किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि मामले में अभिनेता श्रीकांत और एक संदिग्ध ड्रग डीलर भी शामिल हैं।

Advertisment

श्रीकांत से हुई पूछताछ

वहीं, अगर मामले में चेन्नई पुलिस के सूत्रों की मानें तो जब अभिनेता श्रीकांत से पूछताछ हुई, तब कृष्णा का नाम सामने आया। बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में श्रीकांत को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। कथित तौर पर श्रीकांत ने जांच अधिकारियों को बताया है कि कृष्णा अक्सर चेन्नई में होने वाली पर्सनल पार्टियों में आते थे और इन पार्टियों में ड्रग्स भी यूज होता था।

संदिग्ध ड्रग डीलर भी अरेस्ट

पुलिस ने ना सिर्फ कृष्णा को अरेस्ट किया है बल्कि उनके साथ पुलिस ने एक संदिग्ध ड्रग डीलर को भी अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहले जो लोग अरेस्ट किए गए थे उसमें एआईडीएमके आईटी विंग के पूर्व पदाधिकारी प्रसाद भी हैं।

विज्ञापन

कृष्णा का दावा क्या?

इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के समन से बचकर कृष्णा केरल भाग रहे थे। कृष्ण को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई। इतना ही नहीं बल्कि कृष्णा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद एक बयान दिया है, जिसमें उसने कहा है कि उनका नशीले पदार्थों से किसी भी तरह का लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ